महाकुंभ

एक बार LIC की एक स्कीम आई थी जो 144 साल में सिर्फ एक बार आती है। आप को 10-10 हजार रूपये सिर्फ तीन साल तक जमा करवाने हैं और फिर 10 (या शायद 20) साल बाद आपको 18 लाख रूपये मिलेंगे।

एक दूसरे को देख कर लगभग सभी ने वो पॉलिसी करवाई। जो लोग शुरु में इस पॉलिसी को फर्जीवाड़ा बता कर मजाक उड़ाते नहीं थक रहे थे, बाद में सब को करवाते देख कर उन्होंने भी FOMO में आकर पॉलिसी करवाई। और जिनके पास 10 हजार रूपये थे नहीं, उन्होंने किसी से दो रुपये सैंकड़ा ब्याज पर उधार लाकर भी करवाई कि कहीं ऐसा ना हो कि पूरा गांव लखपति बन जाए और सिर्फ हम पीछे रह जाएं।

खैर.. अंत में केवल एजेंट ही लखपति बन पाए।

#महाकुंभ

← All articles